खटीमा में 300 परिवारों पर विस्थापन का खतरा, जानिए वजह। Uttarakhand News
ABP Ganga | 22 Sep 2020 11:42 AM (IST)

उधम सिंह नगर की सीमांत तहसील खटीमा के 300 परिवारों पर विस्थापित होने का खतरा मंडरा रहा है.. दरअसल नेपाल सीमा के पास शारदा सागर डैम में करीब साढ़े छह फुट तक पानी भरा जाना है... जिससे यूपी सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाले 7 जिलों को पानी मिल सके... लेकिन इससे यहां रहने वाले करीब 300 परिवारों पर खतरा मंडरा रहा है... ये परिवार पिछले 30 सालों से य़ूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप से रह रहे थे... जिनको हटने का अब विभाग की तरफ से नोटिस दिया जा चुका है...