पिथौरागढ़ में पुनर्वास की मांग कर रहे हैं आपदा पीड़ित, डीएम से गुहार। Uttarakhand news
ABP Ganga | 18 Sep 2020 11:05 AM (IST)

पिथौरागढ़ में आपदा प्रभावितों को आपदा के 2 महीने बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अभी भी सरकारी मदद नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण अब तक कई बार डीएम से गुहार लगा चुके हैं, मगर हालात अब तक नहीं बदले हैं। बंगापानी, मुनस्यारी के लोगों ने डीएम से मुलाकात की है। ग्रामीण अपने पुर्नवास की मांग कर रहे हैं। इलाके में सड़क, बिजली, पेयजल की समस्या है। उधर डीएम ने भरोसा दिया कि आपदाग्रस्त क्षेत्र में म, सड़क और विस्थापन का काम चल रहा है।