DIG जगतराम जोशी ने की मीटिंग
ABP News Bureau | 21 Jan 2020 03:00 PM (IST)

कुमाऊं के डीआईजी जगतराम जोशी ने हल्द्वानी कैंप कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। डीआईजी जगतराम जोशी ने मर्डर, हत्या समेत दूसरे अपराधों में जल्द कार्रवाई का आदेश दिया। साथ ही डीआईजी का ये भी आदेश है कि जो अपराधी लगातार अपराध में शामिल हैं, उन पर गुंडा एक्ट लगाई जाए। कुमाऊं रेंज में मर्डर के 9 ऐसे केस हैं जिनका पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।