श्रीनगर के दौरे पर धन सिंह रावत, विकास योजनाओं का किया निरीक्षण
ABP Ganga | 29 Nov 2020 09:39 AM (IST)

राज्य मंत्री धन सिंह रावत श्रीनगर के दौरे पर रहे। इस दौरान धन सिंह रावत ने इलाके में चल रहे कई विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। धन सिंह रावत ने ने कहा कि श्रीकोट के स्टेडियम को खेल गतिविधियों के साथ ही एसपीजी के मानकों के मुताबिक तैयार किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री की जनसभा भी हो सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए अलग से बजट भी दिया जायेगा। धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर के बढ़ते क्षेत्र को देखते हुए इसे नगर निगम बनाने की तैयारी है।