गांव वालों हेमा को वोट नहीं दिया तो पानी की टंकी पर चढ़ जाऊंगा...
nancyb | 15 Apr 2019 01:42 PM (IST)

फिल्म 'शोले' का वो सीन शायद ही कोई भूल पाया हो जब वीरू यानी (धर्मेंद्र) पानी की टंकी पर चढ़कर बसंती (हेमा मालिनी) का हाथ मांगता है, लेकिन इस बार वीरू ने रियल लाइफ में एक बार फिर पानी की टंकी पर चढ़ने की बात कही है। दरअसल, ये मौका चुनाव प्रचार का था, जब धर्मेंद्र अपने पुराने अंदाज में नजर आए और मतदाताओं से हेमा के पक्ष में वोट करने की आपील की।