डीजीपी ओपी सिंह बोले- पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू, सख्ती से होगी कार्रवाई | ABP Ganga
ABP News Bureau | 19 Dec 2019 01:10 PM (IST)

नागरिक संशोधन विधेयक के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को लेकर डीजीपी ओपी सिंह ने एबीपी गंगा से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि परिजनों को चाहिए कि वे बच्चों को किसी प्रदर्शन में ना जाने दें। डीजीपी ने सख्त लहजे में कहा कि प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ बिना भेदभाव के सख्त कार्रवाई होगी और साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।