बदरी धाम में उमड़ने लगे श्रद्धालु,अब तक 46 हजार यात्री पहुंचे
ABP Ganga | 10 Oct 2020 12:22 PM (IST)

बदरीनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब तक 46 हजार श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंच चुके हैं। इस बीच अधिकारी और कर्मचारियों ने बदरीनाथ मंदिर परिसर में कोरोना से बचाव की शपथ ली। दरअसल चार धाम यात्रा के लिए सरकार की तरफ से दी गई छूट के बाद तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।