मेरठ के एसपी का वायरल हो रहे वीडियो पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य से एबीपी गंगा की खास बातचीत
ABP News Bureau | 28 Dec 2019 03:48 PM (IST)

मेरठ के एसपी अखिलेश नारायण सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे लोगों से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 'पाकिस्तान चले जाओ'। इस पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि वो अधूरा वीडियो है, पूरा वीडियो मीडिया को दिखाना चाहिए, जिससे कि सच सामने आये, वहां परिस्थितियां ऐसी हुई होगी जिससे अधिकारियों को शांति लाने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी होगी। वहीं दूसरी ओर एसपी अखिलेश सिंह का बयान भी आया हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि लोग वहां पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे जिसके चलते उन्हें ऐसा कहना पड़ा'।