यूपी में जमातियों की धरपकड़ और तलाशी जारी
nancyb | 08 Apr 2020 09:00 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा है कि यूपी में दिल्ली से आए जमातियों की धरपकड़ और तलाशी कार्रवाई अब भी जारी है... मंगलवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि प्रदेश में अबतक तब्लीगी जमात के 1 हजार 551 लोगों की पहचान की जा चुकी है... जिनमें से 1 हजार 257 लोगों को क्वारन्टीन किया गया है... इनमें 323 विदेशी नागरिक शामिल हैं... जिनमें से 259 लोगों के पासपोर्ट जब्त किए गए हैं... इनमें सबसे ज्यादा 64 जमाती नेपाली नागरिक हैं...