मसूरी मोटर मार्ग को NH घोषित करने की मांग, बीजेपी MLA ने लिखी गडकरी को चिट्ठी
ABP Ganga | 09 Sep 2020 01:56 PM (IST)

देहरादून लम्बीधार किमाड़ी मसूरी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने को लेकर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है... केन्द्रीय मंत्री को लिखे पत्र में विधायक जोशी ने अवगत कराया है कि मसूरी एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है और हर साल यहां पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है... देहरादून किमाड़ी मोटर मार्ग, जो कि देहरादून-मसूरी के लिए वैकल्पिक मोटर मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जाता है, उसको राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने से पर्यटकों को ज्यादा सुविधा मिलेगी...