रामनगर कोर्ट में सुरक्षा की मांग
ABP News Bureau | 05 Jan 2020 02:46 PM (IST)

रुड़की के रामनगर कोर्ट में आए दिन कई कुख्यात बदमाशों की पेशी होती है। वहीं दूसरी तरफ उनके प्रतिद्वंद्वी कोर्ट में घटनाओं को अंजाम देना आसान समझते हैं.. आपको बता दें 20 नवम्बर 2017 को कोर्ट में बदमाशों ने पेशी पर आए एक बदमाश की हत्या कर दी थी। वहीं 20 दिसम्बर 2019 को कोर्ट परिसर के बाहर बदमाशों ने ग्राम प्रधान की हत्या कर दी थी। जिसके बाद से कोर्ट में काम करने वाले वकील और लोग डरे हुए हैं.. और उन्होंने अब कोर्ट परिसर में और अधिक सुरक्षा की मांग की है..