दिल्ली : अभी शांति... लेकिन हिंसा के पीछे कौन ?
ABP News Bureau | 28 Feb 2020 12:03 PM (IST)

बात करते हैं दिल्ली हिंसा की... जहां शांति है लेकिन उससे कहीं ज्यादा सतर्कता... एक तरफ यहां सीबीएसई की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.... तो वहीं दिल्ली पुलिस ने इस हिंसा की जांच अपराध शाखा को सौंप दी है....दो एसआईटी की टीम हिंसा की जांच के लिए गठित की गई हैं... इसके साथ ही ताहिर हुसैन के खिलाफ दंगा भड़काने के आरोप में केस दर्ज हो गया है... इसके बाद ताहिर हुसैन को पार्टी से भी निलंबित कर दिया गया है... बता दें कि अबतक इस हिंसा में करीब 39 लोगों की मौत हो चुकी है... तो लगभग 200 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं... इस हिंसा को लेकर करीब 50 केस दर्ज हुए हैं तो 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है...।