यूपी में आइसोलेशन का 'दिल्ली मॉडल'
ABP Ganga | 21 Jul 2020 10:42 AM (IST)

यूपी में बढ़ते संक्रमण को लेकर अब यूपी सरकार और ज्यादा सख्ती बरत रही है तो कई फैसले लिए जा रहे हैं... सरकार अब होम आइसोलेशन का 'दिल्ली मॉडल' अपनाने जा रही है । कोरोना मरीजों के होम आइसोलेशन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा-निर्देश जारी किया है...लक्षणरहित संक्रमित रोगी और उसके परिवार को होम आइसोलेशन के प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा...अगर बात करें यूपी में कोरोना के मामलों की तो एक दिन में 1924 केस मिले हैं... और आंकड़ा अब तक 51 हजार पार कर चुका है... जिनमें अभी भी 19 हजार से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है...।