दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, फिर वायु की गुणवत्ता हुई खराब
nancyb | 12 Nov 2019 01:17 PM (IST)

दिल्ली में एक बार फिर से वायु की गुणवत्ता खराब हो गई है। आज एयर क्वालिटी इंडेक्स की बात करें तो दिल्ली के कई इलाकों में 350 से 400 है, जो कि बेहद खराब है। राजपथ पर इंडिया गेट पर धुंध साफ देखी जा सकती है। इतना ही नहीं, राजपथ से राष्ट्रपति भवन भी नहीं दिख रहा है। लोगों का कहना है कि उन्हें तकलीफ महसूस हो रही है।