देहरादून : शिक्षा मंत्री ने कही कार्रवाई करने की बात
ABP News Bureau | 15 Mar 2020 03:48 PM (IST)

भारत में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद भारत सरकार ने भी अपने कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया जबकि एहतियात के तौर पर स्कूल कॉलेज को भी 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए हैं....तो वहीं उत्तराखंड में 2 दिन पहले ही सरकार ने स्कूलों के लिए एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा था कि, 31 मार्च तक सभी शिक्षण संस्थान कोरोना वायरस के चलते बंद किए जाएंगे.....लेकिन बावजूद इसके खबर आ रही है कि, सरकार के नोटिफिकेशन के बाद भी कुछ स्कूलों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है....राजधानी के कई बड़े स्कूल अभी भी खुल रहे हैं....ऐसे में सूबे के शिक्षा मंत्री ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं....