Dehradun: 5 मुख्य मांगों को लेकर डॉक्टर नाराज, दिया हफ्तेभर का अल्टीमेटम| Poorab Paschim
ABP Ganga | 01 Sep 2020 06:24 PM (IST)

उत्तराखंड में जहां एक ओर कोरोना का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है. वहीं दूसरी ओर सरकारी डॉक्टरों ने सरकार की मुश्किल ओर बढ़ा दी है. पांच मुख्य मांगों को लेकर डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया. डॉक्टरों ने सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है. इसके बाद डॉक्टर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दे रहे हैं. डॉक्टर की नाराजगी की 5 मुख्य वजह हैं. जिसमें हर महीने काटा जा रहा वेतन, पीजी करने वाले डॉक्टरों को पूरा वेतन देने का शासनादेश जारी करने की मांग, डीएम, तहसीलदार और पटवारी से अस्पतालों का निरीक्षण ना कराया जाए. जसपुर में कंटेनमेंट प्रभारी से की गई बदसलूकी पर विधायक पर कार्रवाई की मांग. पांचवीं और मुख्य मांग अस्पतालों में होने वाली मौत का ठीकरा डॉक्टरों के सिर ना डाला जाए.