एतिहासिक होगा लखनऊ डिफेंस एक्सपो
ABP News Bureau | 05 Jan 2020 07:00 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि लखनऊ में होनेवाला डिफेंस एक्सपो इंटरनेशनल के साथ-साथ यूपी के लिये हिस्टोरिकल होगा। अब तक लखनऊ में डिफेंस एक्सपो के लिए 925 एक्सिबिटर्स अपना रेजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जबकि चेन्नई में जो डिफेंस एक्सपो हुआ था उसमें 702 एक्सिबिटर्स आये थे। दुनिया के 135 देशों के रक्षा मन्त्रियों को निमंत्रण भेजा है, डिफेंस एक्सपो के लिए। उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। 8-9 फरवरी को ये एक्सपो आम लोगों के लिए खुला रहेगा।