लापता युवक का शव बरामद
ABP News Bureau | 11 Feb 2020 06:04 PM (IST)

औली में 26 जनवरी से लापता चल रहे एक युवक का शव मिल गया है। युवक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद से खोजबीन कर रही थी। इसी दौरान पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को युवक का शव औली रोपवे के 10 नंबर टावर के पास से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि युवक ग्रेटर नोएडा का रहने वाला था।