दिन एक...सीएम योगी के कार्यक्रम अनेक
ABP Ganga | 25 Sep 2020 11:15 AM (IST)

आज सीएम योगी लखनऊ में ताबड़तोड़ कार्यक्रमों में भाग लेने वाले हैं...सीएम योगी सबसे पहले पंडित दीनदयाल की जयंती पर सुबह 10 बजे दीनदयाल पार्क जाएंगे...यहां वो पंडित दीनदयाल की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे....इसके बाद सीएम हापुड़, बुलंदशहर, मुरादाबाद में बने प्रशासनिक भवनों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण करेंगे...साथ ही साथ आज सीएम सूचना विभाग के नए भवन का भी उद्घाटन करेंगे...इसके बाद शाम 6 बजे सीएम योगी लखनऊ मंडल की समीक्षा करने जा रहे हैं....