कुर्बानी पर दारुल उलूम का फतवा
ABP Ganga | 27 Jul 2020 10:28 AM (IST)

इधर दारुल उलूम देवबंद ने कुर्बानी पर फतवा जारी किया है । दरअसल एक शख्स ने बकरा ईद के मौके पर एक सवाल के जवाब में फतवा मांगते हुए पूछा कि क्या हम जिस पैसे से कुर्बानी करते हैं उस पैसे को क्या हम गरीबों में दे सकते हैं । क्या हमारी कुर्बानी मानी जाएगी इसके जवाब में दारुल उलूम देवबंद ने फतवा देते हुए कहा कि कुर्बानी के पैसे से कुर्बानी ही जायज है । कुर्बानी के पैसों को किसी गरीब वह मजबूर को देने से कुर्बानी नहीं मानी जाएगी जिस तरीके से नमाज के बदले जकात जकात के बदले रोजा रोजा के बदले हज नहीं हो सकता ठीक इसी तरीके से कुर्बानी के पैसे किसी को देने से कुर्बानी नहीं होगी इसलिए जिस पर कुर्बानी वाजिब है उसे तो हर हाल में कुर्बानी करनी ही करनी है ।