उन्नाव रेप केस: पीड़ित के परिवार को मिली CRPF की सुरक्षा।
ABP News Bureau | 02 Aug 2019 10:08 AM (IST)

उन्नाव मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पीडित के परिवार को CRPF की सुरक्षा मिल चुकी है। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में CRPF के जवानों की तैनाती की गई है। बता दें की उन्नाव कांड की CBI जांच भी तेज़ हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने CBI को सात दिनों में मामले की जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। अब तक पूरे मामले में सारे टेलिफोन कॉल्स को जांच लिया गया है। CBI कोर्ट में ट्रक ड्राइवर की पेशी होगी। लेकिन आपको बता दें की रेप पीड़िता की हालत में कोई सुधार नहीं है।