Sitapur के एक आश्रम से 20 लाख के नकली नोट बरामद| Crime Diary | ABPGanga
ABP Ganga | 27 Aug 2020 08:42 PM (IST)

आगरा में थाना डौकी पुलिस सवालों के घेरे में है. दरअसल डौकी थाना क्षेत्र की एक युवती ने 7 अगस्त को आत्महत्या कर ली. पिता और भाई लगातार थाने के चक्कर काटते रहे, लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई. वहीं, सीतापुर में पुलिस ने एक आश्रम से 20 लाख रूपए के नकली नोट बरामद किए हैं.ग्रेटर नोएडा एक्सपोर्ट कॉलोनी में रहने वाले रिटायर दरोगा बच्चन सिंह ने पहले अपने बेटे योगेंद को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया और फिर खुद को गोली मार ली. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.