Kaushambi में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, Mathura में मासूम के साथ दरिंदगी| Crime Diary | ABP Ganga
ABP Ganga | 01 Sep 2020 07:54 PM (IST)

यूपी के कौशांबी में डबल मर्डर से लोग दहल गए हैं, पैसे के लेनदेन में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले. जिसमें एक महिला और एक शख्स की मौत हो गई. वहीं, मथुरा में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ी में चारा लेने गई दलित नाबालिग युवती के साथ दबंगों ने बदसलूकी की. मथुरा में नाबालिग प्रेमी युगल के रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से हड़कंप मच गया. प्रयागराज के करैली इलाके से बीती रात एक मोबाइल विक्रेता को कार सवार लोगो ने दुकान से उठा लिया.अपनी गाड़ी में ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की.