Noida के जिला अस्पताल में Covid Vaccine लगवाने पहुंचे लोग उलटे पांव लौटे, जानिए क्यों?
ABP Ganga | 10 Apr 2021 06:36 PM (IST)

नोएडा के जिला अस्पताल में वैक्सीन न होने की वजह से टीकाकरण का कार्य ठप. सैकड़ों लोग निराश होकर लौटे. साथ ही, अस्पताल में दिखी खुलेआम नियमों की अनदेखी. ये तस्वीरें हैं नोएडा के जिला अस्पताल की, जहां आप देख सकते हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही. हर कोई एक दूसरे पर लदा हुआ दिखा. चाहे वैक्सीनेशन की लाइन हो या फिर कोविड-19 के टेस्ट की. हर जगह नियमों की अनदेखी साफ नजर आ रही थी, लेकिन ना तो वहां पर कोई नियमों का पालन कराता हुआ दिखा और ना ही लोग नियमों का पालन करते हुए नजर आए.