Corona को खेल समझने वालों आंखे खोलो, महामारी फिर हो रही है Out Of Control !
ABP Ganga | 09 Apr 2021 09:57 PM (IST)

कोरोना के खतरे ने अब सभी हदें पार कर ली हैं। कोविड-19 आउट ऑफ कंट्रोल होता दिख रहा है। देश में एक दिन में 1 लाख 32 हजार से ज्यादा केस सामने आने से कोहराम मचा हुआ है। यूपी-उत्तराखंड में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9695 नए केस सामने आए हैं। यूपी में 24 घंटे में 37 लोगों की मौत हो गई है। खतरनाक हालात को देखते हुे. यूपी के 10 बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है। उत्तराखंड में भी हालात गंभीर हैं. यहां 748 नए मामले सामने आए हैं। हर जगह सख्ती बढ़ा दी गई है। लेकिन सवाल ये है कि क्याइतने भर से कोविड को कंट्रोल कर लिया जाएगा। जवाब नहीं में है। अगर कोरोना से बचाव को लेकर लापरवाही बरती जाती रही अगर SOP का मुस्तैदी से पालन नहीं किया जाएगा, तो वायरस खत्म नहीं हो सकता।