Sultanpur : कोविड-19 टेस्टिंग किट की खरीद में बड़े घोटाले का पर्दाफाश | ABP Ganga
ABP Ganga | 04 Sep 2020 04:30 PM (IST)

सुल्तानपुर में कोविड-19 टेस्टिंग किट खरीदने में बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. 3.5 गुना ज्यादा दामों में कोविड टेस्टिंग किट खरीदने का मामला सामने आया है. 2800 रुपये की किट को 9950 रुपये में खरीदकर घोटाला किया गया है. इसको लेकर BJP विधायक देवमणि द्विवेदी ने शासन से शिकायत की है. विधायक ने डीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. वहीं, विधायक की शिकायत पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं.