8 लोगों पर हमला करने वाले गुलदार को नहीं ढूंढ पाया वन विभाग। Haldwani
ABP Ganga | 16 Oct 2020 09:24 AM (IST)

हल्द्वानी की फतेहपुर रेंज में दहशत का सबब बना चुका गुलदार अभी तक शिकारियों के नजर में नहीं आया है। पिछले कई दिन से शिकारी जंगल में खाक छान रहे हैं, मगर गुलदार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। गुलदार का सुराग नहीं लग पाने की वजह से शूटर भी वापस लौट आए हैं। आपको बता दें ये गुलदार अब तक 8 लोगों पर हमला कर चुका है। हालांकि वन विभाग की गश्त जारी रहेगी