Ganga Prime: लखनऊ में सैनेटाइजर बांटने के नाम पर भ्रष्टाचार ! ABP Ganga
ABP News Bureau | 08 May 2020 02:37 PM (IST)

यहां लखनऊ में सैनेटाइजर बांटने के नाम पर भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। आरोप है कि 2 रुपये वाली सैनेटाइजर की शीशी 10 रुपये में खरीदी गई। ऐसी करीब 10 हजार शीशियां खरीदी गईं थीं। फिलहाल, मेयर संयुक्ता भाटिया ने नगर आयुक्त से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। वहीं, मास्क और अन्य सामान की खरीद में भी भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है।