EXCLUSIVE: सरकार बदली, विभाग का नाम बदला, लेकिन अफसर हैं कि बदलने का नाम नहीं लेते
ABP News Bureau | 16 Apr 2019 08:21 PM (IST)

यूपी में सत्ता बदलने के बाद लगा था कि अफसरशाही पर लगाम कसने में मुख्यमंत्री योगी कामयाब होते दिखेंगे लेकिन नतीज़ा ढाक के तीन पात नज़र आ रहा है। एसपी और बीएसपी सरकार में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे अफसर, कैसे सरकार के नीचे खुला खेल रहे थे इसका खुलासा कई बार पहले भी हो चुका है।