Coronavirus update: यूपी से लगे बॉर्डर सील,बसा बॉर्डर को भी किया सील
nancyb | 30 Mar 2020 11:36 AM (IST)

केंद्र सरकार के राज्यों के बॉर्डर सील करने और साथ ही प्रदेश के अंदर जिले से लगी सीमाओं को सील करने के आदेश के बाद उधम सिंह नगर के सीमांत क्षेत्र खटीमा की यूपी से लगी सीमा और चंपावत जिले से लगी सीमा को सील कर दिया गया.. खटीमा एसडीएम, सीओ और कोतवाल ने यूपी और चम्पावत जिले से लगे बॉर्डर्स का निरीक्षण किया... एसडीएम खटीमा निर्मला बिष्ट ने बताया कि शासन के आदेश पर यूपी और चम्पावत से लगे बनबसा बॉर्डर का निरीक्षण कर सील किया गया...