Coronavirus update: लॉकडाउन पर सख्त पुलिस
nancyb | 27 Mar 2020 08:46 AM (IST)

गोंडा में लॉकडाउन होने के बावजूद कुछ लोग लॉक डाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं और पुलिस भी ऐसे लोगों पर हर तरीके की कारवाई करने से नहीं चूक रही है । कोतवाली नगर क्षेत्र गुरुनानक चौराहे पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग बिना किसी काम से मोटरसाइकिल से आ जा रहे हैं । पुलिस ने उनसे हाथ जोड़कर माफी मंगवाई । वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है ।