Coronavirus update: यूपी की जेलों में बंद कैदी होंगे रिहा !
nancyb | 26 Mar 2020 10:22 AM (IST)

कोरोना के लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए... यूपी सरकार प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों को रिहा करने पर विचार कर रही है... आज कोरोना संकट पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा... कि संक्रमण को रोकने के लिए सरकार जेलों में बंद कैदियों को रिहा कर सकती है... और इस मामले पर शुक्रवार को डीजी जेल के साथ अपर मुख्य सचिव गृह एक अहम बैठक करेंगे... जिसके बाद ये फैसला लिया जा सकता है कि जेलों में बंद कैदियों को रिहा कर दिया जाए