Coronavirus update: PM MODI : देश में 3 मई तक जारी रहेगा ने लॉकडाउन
nancyb | 14 Apr 2020 11:32 AM (IST)

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किया गया 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन आज पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 3 मई तक हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं।