Coronavirus update: पैदल घर लौटने को मजबूर लोग
nancyb | 27 Mar 2020 08:55 AM (IST)

लॉक डाउन की बजह से नोएडा ,दिल्ली, जयपुर गुड़गांव और तमाम शहरों में स्थित कम्पनियों पूरी तरह से बंद हैं। उत्तर प्रदेश के अलग- अलग जनपदों के लोग वहा काम करते थे, इसके बाद सभी को घर जाने के लिए कह दिया गया ,अब जब लोग घर जाने के लिए निकले तो उन्हें अपने घरों तक जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला....इसके बाद कई तो पैदल ही घर जाने के लिए निकल पड़े...कई लोग दो सौ से तीन सौ किलोमीटर का पैदल सफर तय करके आगरा पहुंचे जिन्हें अभी फिरोजाबाद ,मैनपुरी ,सुल्तान पुर कन्नौज जैसे शहरों में जाना है।