Coronavirus update: मंत्री यशपाल आर्य ने की मीटिंग
nancyb | 31 Mar 2020 11:08 AM (IST)

कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकारी इंतजामों की निगरानी के लिए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को नैनीताल जिले की जिम्मेदारी दी है। यशपाल आर्य ने हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर किए गए इंतजामों की समीक्षा की। यशपाल आर्य ने निर्देश दिए कि पहाड़ी क्षेत्र मुक्तेश्वर, धारी, रामगढ़, बेतालघाट के लिए एक एक कंट्रोल रूम ही बनाया जाए, इसके अलावा जिले में आइसोलेशन वार्ड, क्वॉरेंटाइन वार्ड सहित मेडिकल मशीनें को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।