Coronavirus update:मेडिकल स्टोर में नहीं मिल रहे मास्क
nancyb | 03 Apr 2020 11:24 AM (IST)

टिहरी में कोरोना वारियर्स का एक और चेहरा सामने आया है । कोरोना संक्रमण के चलते जहां अचानक मास्क की डिमांड बढ़ गई है और मेडिकल स्टोरों और अस्पतालों में भी मास्क मिल भी नहीं पा रहे हैं, उसको देखते हुए नई टिहरी में कुछ महिलाओं और युवाओं ने थ्री लेयर मास्क बनाने का जिम्मा उठाया है और ये लोग जिला प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल स्टोर को थ्री-लेयर मास्क उपलब्ध करा रहे है और लगातार इनके पास डिमांड भी बढ़ रही है।