Coronavirus update: 2 सौ बेडों का आसोलेशन वार्ड
nancyb | 03 Apr 2020 11:26 AM (IST)

कोविड 19 महामारी से निपटने के लिए जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के कोटेश्वर शंकराचार्य माधवाश्रम अस्पताल में दो सौ बेड का कोरोना समर्पित अस्थाई आइसोलेशन वार्ड बनाने का कार्य शुरू किया गया है...बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते इसकी जरूरतों को मद्देनजर शंकराचार्य अस्पताल में पहले तीस बेड की क्षमता का आइसोलेशन वार्ड मरीजों के लिए मौजूद है, मगर इस महामारी की गंभीरता को देखते हुए दो सौ बेडों का अतिरिक्ति अस्थाई आइसोलेशन वार्ड कोटेश्वर में बनाने का काम चल रहा है...