Coronavirus update: घर लौटने वालों पर गरमाई सियासत
nancyb | 29 Mar 2020 08:43 AM (IST)

देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है... केवल नोएडा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 पहुंच गई है...लॉकडाउन के बावजूद दिल्ली के आनंद विहार से भीड़ की तस्वीरे वाकई विचलित करने वाली हैं... भीड़ के सैलाब को देखते हुए यहां ऐसा लग रहा है कि अगर यही हाल रहा तो कोरोना के संक्रमण को रोकना मुश्किल ही नहीं.. बल्कि नामुमकिन होगा... दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तैयारियों को लेकर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है... मनोज तिवारी ने कहा है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि दिल्ली सरकार अपनी जिम्मेदारी यूपी सरकार पर डालने के लिए साजिशन ऐसा कर रही है..