Coronavirus update: अस्पताल से फरार विदेशी जोड़ा मिला
nancyb | 24 Mar 2020 12:02 PM (IST)

नैनीताल अस्पताल से फरार हुए विदेशी जोड़ा को प्रशासन ने पकड़ लिया है। बी डी पांडेय अस्पताल में 3 दिन पहले दो विदेशी नागरिकों को कोरोना के टेस्ट के लिए लाया गया था। विदेशी युवक बेल्जियम तो युवती इजराइल की रहने वाली थी, जिनका सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया । रविवार शाम दोनों की टेस्ट रिपोर्ट तो नेगेटिव आ गई थी, लेकिन इन्हें 14 दिनों के लिए निगरानी में रखने के निर्देश थे। इसी दौरान ये दोनों मौके से फरार हो गए थे।