Coronavirus update: सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी
nancyb | 24 Mar 2020 11:03 AM (IST)

उधर मुरादाबाद में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को समझाने के लिए खुद मुरादाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह और एसएसपी अमित पाठक सड़कों पर उतरे और लोगों को कोरोना संक्रमण के खतरों के बारे में जानकारी दी.. साथ ही लॉक डाउन के आदेशों का पालन करने और घरों में ही रहने की अपील भी की.. एसएसपी मुरादाबाद अमित पाठक ने लोगों को बताया कि कोरोना संक्रमण कितना घातक हो सकता है.. एसएसपी और डीएम खुद पुलिस के साथ मुरादाबाद की सड़कों पर घूम घूम कर लोगों से घरों में रहने की अपील करते दिखाई दिए..