Coronavirus update: कोरोना वायरस ने पकड़ी रफ्तार
nancyb | 04 Apr 2020 12:07 PM (IST)

उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 6 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 16 हो गई है.. छह संक्रमितों में से पांच देहरादून और एक का संबंध उधमसिंह नगर के बाजपुर से है। इससे पहले गुरुवार को राज्य में तीन लोग इस संक्रामक बीमारी के शिकार हुए थे.. उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 16 में से दो लोग इलाज के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को कुल 92 सैंपल नेगेटिव आए.. अभी तक राज्य में 825 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं, जिसमें से 671 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 138 के रिजल्ट आने अभी बाकी हैं.. राज्य में अभी तक कुल 8557 लोगों को क्वारंमटाइन किया गया है। इसमें 296 तबलीगी जमात से जुड़े लोग भी शामिल हैं..