Coronavirus update: आज 3 जिलों में सीएम का दौरा
nancyb | 31 Mar 2020 09:49 AM (IST)

कोरोना पर संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है.. देशभर में मरीजों का आंकड़ा साढ़े बारह सौ के पार पहुंच चुका है.. जबकि यूपी में भी आंकड़ा सैकड़ा पार करने के करीब है.. सबसे ज्यादा मरीज पश्चिमी यूपी में ही बढ़ रहे हैं.. लिहाजा इसको लेकर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी काफी चिंतित हैं.. और आज वो इन्हीं जिलों का दौरा करने वाले हैं.. सीएम आज गाजियाबाद, मेरठ और आगरा जाएंगे.. इस दौरान वो कोरोना पेशेंट के लिए वहां की तैयारियों का जायजा लेंगे.. और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.. हो सकता है कि किसी की लापरवाही पर गाज भी गिर सकती है..