Coronavirus update: अमरोहा- लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले
nancyb | 10 Apr 2020 09:31 AM (IST)

अमरोहा में कोरोना मरीजों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं.. यहां एक बार फिर से 5 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.. जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया.. फिलहाल पांचों कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 2 सगे भाई दिल्ली के मरकज से लौटे थे.. तो 2 गुजरात के जमाती हैं और एक अन्य है जो एक दिन पहले पॉजिटिव आए मरीज का पड़ोसी है.. जिससे शख्स को भी कोरोना हो गया.. अब सभी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को ढूंढा जा रहा है.. जिले में अबतक कोरोना मरीजों की संख्या 7 हो चुकी है..