Coronavirus update: 62 लोगों को किया होम क्वारंटीन
nancyb | 07 Apr 2020 12:12 PM (IST)

रामनगर में प्रशासन ने 62 लोगों को होम क्वॉरेंटीन कर दिया है। साथ ही दो मस्जिदों को भी सील किया गया है। इन सबके बावजूद कुछ लोग फिर भी बाज नहीं आए। एक मस्जिद में नमाज पढ़ रहे कुछ लोगों की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने इन सभी लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। रामनगर में अभी तक एक कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से प्रशासन काफी सख्त हो गया है। तबलीगी जमात से ताल्लुक रखने वाले कई लोगों को होम क्वॉरेंटीन किया गया है। इन सभी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर रख रही है।