Coronavirus update: 245 कोरोना पेशेंट जमात से जुड़े हुए
nancyb | 11 Apr 2020 11:41 AM (IST)

यूपी में भी कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या सरकार के लिए लगातार चिंता का विषय बनती जा रही है.. अबतक 433 मरीज प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं.. जबकि ये आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है.. इनमें से 245 मरीज वो लोग हैं.. जो तब्लीगी जमात से जुड़े हैं.. या उनके संपर्क में आए थे.. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 23 नए केस सामने आए हैं.. जिसमें 21 लोग तब्लीगी जमात से जुड़े हैं.. उधर आगरा में फिर से 3 नए कोरोना के केस सामने आए हैं.. जिससे संख्या 92 पहुंच गई है.. जबकि मेरठ में भी 4 नए कोरोना पेशेंट मिलने से आंकड़ा 47 पहुंच गया है.. और भदोही में भी शेल्टर होम में एक नया केस मिला है.. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.. अभी तक कुल 32 लोगों को रिकवर होने के बाद घर भेजा जा चुका है..