कोरोना की दहशत, चर्च में विशेष प्रार्थना
ABP News Bureau | 08 Mar 2020 05:48 PM (IST)

कोरोना वायरस का असर भारत में दस्तक दे चुका जिसके चलते लोगों में भय का माहौल हो गया है । कोरोना वायरस से बचने और दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से निजात पाने के लिए प्रयागराज के सेट पीटर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया । वहीं इस विशेष प्रार्थना सभा में शामिल लोगों को जागरूक करने के साथ साथ इसके बचाव और तेजी से पाव पसार रहे कोरोना वायरस से फैल रही महामारी की रोक थाम और देश में होने वाले लोगो की जान माल के नुकसान के लिए प्रार्थना की गई।