कोना-कोना कोरोनाः भक्तों और भगवान के बीच दीवार | ABP Ganga
ABP News Bureau | 19 Mar 2020 11:29 PM (IST)

कोरोना जो न कराए कम है, भक्तों और भगवान के बीच दीवार खड़ी कर दी है और भगवान को ही अब भक्तों के लिए आइसोलेट होना पड़ा है। स्थिति सोचनीय है लेकिन डरने की नहीं समझने की है क्योंकि ये समय समझदारी से बर्ताव करने का है। इसलिए देश के धार्मिक संस्थानों पर ताला लगाया गया है ताकि लोग कम जुटे, वैष्णो देवी भी ऐसे संस्थानों में शुमार है। जहां पूरे साल करोड़ों भक्त दर्शन के लिए जाते हैं।