ऋषिकेश में कोरोना वायरस की दस्तक, महिला अस्पताल में भर्ती | ABP Ganga
ABP News Bureau | 02 Feb 2020 01:07 PM (IST)

चीन के बाद अब भारत में भी कोरोना वायरस की दस्तक मानी जा रही है। ऋषिकेश में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिला है। फिलहाल, महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, ऋषिकेश और एम्स में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।