Corona Virus की दूसरी दस्तक, कैसे कम होगी इसकी दहशत ? | ABP Ganga
ABP Ganga | 24 Dec 2020 10:51 PM (IST)

बात होगी उस सबसे बड़े खतरे की, जिसने फिर से खतरे की घंटी बजा दी है. हम बात कर रहे हैं कोरोना वायरस की. जिसके नए अवतार ने दुनिया को फिर से दहलाना शुरू कर दिया है. दरअसल ब्रिटेन में कोरोना का जो नया स्वरूप सामने आया है. उसने फिर से लोगों के माथे की शिकन बढ़ा दी है. ये वायरस पहले वायरस से भी ज्यादा खतरनाक है और सबसे बड़ा सवाल इपसपर इसलिए भी खड़ा हो गया है क्योंकि अभी पहले वाले कोरोना वायरस से निपटने की ही निपटने के लिए कोरोना वैक्सीन तैयार की गई थी लेकिन अब ये नया वायरस भी सामने आ गया है. जिसका संक्रमण अगर फैलता है तो यकीनन ये इंसानियत के लिए बड़े खतरे से कम नहीं है. ब्रिटेन की सीमाएं सील कर दी गई हैं. वहां पर इस वायरस से निपटने के लिए तैयारी की जा रही है. लोगों तक दवाएं पहुंचाने का इंतजाम किया जा रहा है तो वहीं भारत में भी इस वायरस से निपटने के लिए कमर कस ली गई है.