ऋषिकेश में आया कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज, मचा हड़कंप | ABP Ganga
ABP News Bureau | 06 Feb 2020 12:37 PM (IST)

यहां ऋषिकेश में कोरोना वायरस का एक संभावित मरीज पहुंचने से एम्स में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, मरीज को अलग वार्ड में रखा गया है। बताया जा रहा है कि मरीज दिल्ली के करोलबाग का रहने वाला है। फिलहाल, डॉक्टर मरीज के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।